बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, जमीन कारोबारियों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत

सीवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, जमीन कारोबारियों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत

SIWAN: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। राज्य में आए दिन अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने 2 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। 

दोनों मृतक जमीन का कारोबार करते थे। वहीं दोनों मृतक अपराधिक छवि के भी बताए जा रहे हैं। जमीनी विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है। घटना सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर दलित टोला की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तेलहटा निवासी कालीचरण और सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर निवासी धर्मेंद्र डोम के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि माहपुर दलित टोला में स्थानीय लोगों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जब करीब जाकर देखा, तो दोनों व्यक्ति के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए थे। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सराय ओपी की पुलिस पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। 

पुलिस ने घटनास्थल से 12 जिंदा कारतूस और गोली का खोखा बरामद किया है। दोनों मृतक आपराधिक छवि के बताए जा रहे हैं। दोनों के उपर  हत्या, लूट एवं बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के कांड दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात अपराधकर्मियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया की दोनों मृतक अपराधी प्रवृति के थे। घटना के कारण प्रथम दृष्टया आपसी विवाद प्रतीत हो रहा हैं। पुलिस घटना के कारणों का अनुसंधान कर रही हैं। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Suggested News