बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौके पर हुई, दूसरा गंभीर रुप से जख्मी

 तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौके पर हुई, दूसरा गंभीर रुप से जख्मी

SASARAM: बिहार में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। मामला सासाराम का है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पूरा मामला जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी का है। जहां एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम कलामुद्दीन आलम बताया जा रहा है। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। घायल इमरुल आलम को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।

जानकारी के अनुसार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी है। जिससे हादसा हुआ है। मृतक कमालुद्दीन आलम पखनारी के गनी हजम का पुत्र था। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया है। मृतक के शव को सासाराम के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के लिए रखा गया है। स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हो गए हैं।

Suggested News