बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार बोर्ड का अजीबोगरीब कारनामा, गुलशन कुमार को बनाया कुमारी, अब लड़कियों के सेंटर पर दे रहा है परीक्षा

बिहार बोर्ड का अजीबोगरीब कारनामा, गुलशन कुमार को बनाया कुमारी, अब लड़कियों के सेंटर पर दे रहा है परीक्षा

JEHANABAD : बिहार का शिक्षा विभाग अजब गजब कारनामों के लिए सुर्ख़ियों में रहता है। ऐसा ही मामला जिले के लड़कियों के परीक्षा केंद्र पर देखने को मिला। जहाँ लड़कियों के परीक्षा केंद्र पर एक लड़का परीक्षा दे रहा है। दरसअल जिले में इंटर की परीक्षा चल रही है। पूरे जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें लगभग 19 हज़ार छात्र एवं छात्राएं परीक्षा दे रही है। लड़कियों के लिए जिले में 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए। जिसमें शहर के ऊंटा मध्य विद्यालय में लड़कियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। लेकिन वहाँ शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण एक लड़का परीक्षा दे रहा है। जिसका नाम गुलशन कुमार बताया जाता है। यह लड़का मखदुमपुर प्रखण्ड के उच्च विद्यालय ईकिल से इंटर का फॉर्म भरा था। लेकिन शिक्षा विभाग ने उस लड़के के फार्म के जेंडर वाले कॉलम में मेल के जगह फीमेल कर दिया। जिसके कारण उस लड़के का परीक्षा केंद्र लड़के के बदले लड़की के परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित हो गया।

जब उस केंद्र के अधीक्षक द्वारा मंगलवार को परीक्षार्थियों को जांच किया जा रहा था तो उस समय लड़की के परीक्षा केंद्र पर लड़के को देखकर भौचक रह गए। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दिया गया। लेकिन जब गहराई से जांच किया गया तो उसके एडमिट कार्ड पर मेल की जगह फीमेल लिखा हुआ था। इसी के कारण उसके परीक्षा केंद्र में लड़की का परीक्षा केंद्र अंकित किया गया। छात्र गुलशन कुमार का कहना है कि शिक्षा विभाग की गलती के कारण उन्हें फजीहत उठानी पड़ रही है। उसने कहा कि मैने फॉर्म के जेंडर वाले कॉलम में मेल लिखा था। लेकिन ऊपर के बैठे लोगों ने उसे फीमेल कर दिया। नाम भी बदलकर गुलशन कुमार के बदले गुलशन कुमारी कर दिया गया। जिसके कारण परीक्षा के रिज़ल्ट पर भी उन्हें परेशानी हो सकती है।

वहीं इस मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रौशन आरा ने कैमरे पर कुछ भी बताने इंकार करते हुए बताया कि छात्र की गलती के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। इसमें शिक्षा विभाग की गलती नही है। उन्होंने कहा कि छात्र का अलग कमरे में परीक्षा ली जा रही है। गौरतलब हो कि शिक्षा विभाग अपने कारनामों से सुर्खियों में रहता है। कभी शिक्षक को पाठशाला छोड़कर मधुशाला में शराबियों को पकड़ने का आदेश दिए जाते हैं तो कभी परीक्षा में रात के अंधेरे वाहन की लाइट के सहारे परीक्षा ली जाती है। 

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट

Suggested News