शेखपुरा में मुर्गी फॉर्म में अचानक लगी आग, 10 लाख की मुर्गियां जलकर हुई राख

शेखपुरा में मुर्गी फॉर्म में अचानक लगी आग, 10 लाख की मुर्गिय

SHEKHPURA : शेखपुरा में मुर्गी फार्म में अचानक आग लगने से हजारों मुर्गियां जिंदा जल गई। घटना शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के माऊर की है। जहां अचानक मुर्गी फार्म में आग लग गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

स्थानीय लोगो द्वारा आग लगने की सूचना दमकल की टीम को दिया गया। जिसके बाद मौके पर दमकल की टीम पहुंची। हालाँकि स्थानीय लोगो के सहयोग से जब तक आग पर काबू पाया जाता। तब तक पूरा मुर्गी फॉर्म जलकर राख हो गया। 

बताया जाता है कि माऊर गाँव निवासी प्रियतम कुमार का मुर्गी फॉर्म है। फॉर्म के मालिक द्वारा होली को लेकर 10 हजार चूजा डाला गया था। जो तैयार हो गया था। लेकिन अचानक आग लगने से मुर्गी फॉर्म के मालिक को करीब 10 लाख रुपया से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आगलगी की घटना के बाद मुर्गी फॉर्म के मालिक का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट