बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपलगंज में दोस्तों के साथ पोखर में नहाने गए किशोर की डूबने से हुई मौत, अब हुआ यह खुलासा

गोपलगंज में दोस्तों के साथ पोखर में नहाने गए किशोर की डूबने से हुई मौत, अब हुआ यह खुलासा

GOPALGAHJ: गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बद्दू पकौली गांव के पोखर में डूबने से एक के 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी हमराज अली के 12 वर्षीय बेटा राशिद अली के रूप में की गई।

दरअसल, घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक राशिद अली गुरुवार की सुबह घर से गायब हो गया। गायब होने के बाद काफी देर तक जब अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। परिजनों ने काफी खोजबीन किया। खोजबीन के दौरान उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह परिजन खोजते हुए बद्दू पकौली गांव स्थित पोखरे के पास पहुंचे जहां उसका चप्पल और कपड़ा रखा हुआ था। 

वहीं परिजनों ने पोखरे में तलाश की तो उसका शव बरामद हुआ। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया।  मृतक के परिजन ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। इसी बीच वह पोखर में नहाने के दौरान डूब गया और दोनों दोस्त वहां से भागकर घर आ गए लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। 

इधर हम लोग काफी खोजबीन कर रहे थे। लेकिन उसके दोस्तों द्वारा कुछ बताया नहीं गया। पोखरे के पास उसका कपड़ा और चप्पल देखकर पोखरे में खोजबीन करने के बाद शव  मिला। मृतक तीन भाइयों में मांझील था जो नवीं का छात्र था। उसके मौत होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Suggested News