नालंदा में एक महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, 6 घंटे बाद ही दो बच्चों की हुई मौत, एक की हालत गंभीर

नालंदा में एक महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, 6 घंटे बाद ही दो बच्चों की हुई मौत, एक की हालत गंभीर

NALANDA: नालंदा में शुक्रवार को 22 वर्षीय एक महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया। वहीं जन्म के 6 घंटे में ही दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। वहीं एक नवजात को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रसुता परवलपुर प्रखंड अंतर्गत विजयपुरा गांव निवासी गुंजन कुमार की (22) वर्षीया पत्नी रूपा देवी है। 

मामले को लेकर नवजात बच्चों की दादी ने बताया कि उनकी बहू को अहले सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद बिहारशरीफ के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां नॉर्मल डिलेवरी से एक साथ तीन बच्चों ने जन्म लिया। डॉक्टर ने सलाह दिया कि नवजात बच्चों का इलाज किसी शिशु रोग विशेषज्ञ से करा लें। इसके बाद बच्चों को सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां से नवजात की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

वहीं डॉक्टर के द्वारा रेफर करने के उपरांत ही 2 बच्चों ने दम तोड़ दिया। वहीं एक बच्चे को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर में भर्ती कराया गया। तीनों नवजात का वजन क्रमशः 800, 900 और 1 किलो 200 ग्राम है। इनमें 1 बेटा जबकि 2 बेटियां थी। 

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि एक्सट्रीमली लो वेट वर्थ बेबी होने के कारण बच्चे की बचने की संभावना कम रहती है। मेच्योर नहीं होने के कारण ऐसे बच्चों का जन्म के कुछ घंटे के उपरांत ही मौत हो जाता है। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं बच्चे की मां स्वस्थ बताई जा रही है।

Find Us on Facebook

Trending News