Bihar Politics: सुबह सुबह सीएम नीतीश से मिले उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, नए विभाग की संभाली जिम्मेदारी
Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सुबह सुबह सीएम आवास पहुंचे। जहां उन्होंने सीएम नीतीश से मुलाकात की। विजय सिन्हा ने नए विभाग की जिम्मेदारी संभालने से पहले सीएम नीतीश से मुलाकात की है।
Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सुबह सुबह सीएम नीतीश से मिले। सीएम आवास में इन नेताओं की मुलाकात हुई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार सरका के मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। बता दें कि नए विभागों की जिम्मेदारी मिलने के बाद विजय सिन्हा ने पहली बार सीएम नीतीश से मुलाकात की।
सीएम नीतीश से मिले विजय सिन्हा
विजय सिन्हा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर ट्विट कर दी। विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश के साथ तस्वीरें साझा कर लिखा कि, "नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपे जाने के उपरांत पदभार ग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट कर उनका स्नेहिल मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया"।
विजय सिन्हा का बयान
विजय सिन्हा ने आगे लिखा कि, मुख्यमंत्री जी के अनुभव और दिशा-निर्देशों के साथ शहरी विकास, सुव्यवस्थित आवासन और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। बता दें कि विजय सिन्हा को हाल ही में एक और विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले से उनके पास राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग है। वहीं अब नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी भी विजय सिन्हा के पास है।
आज संभालेंगे पदभार
गौरतलब हो कि इसके पहले इस विभाग की जिम्मेदारी नितिन नवीन के पास थी। लेकिन नितिन नवीन को भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद उनके एक विभाग को विजय सिन्हा तो दूसरे विभाग को मंत्री दिलीप जायसवाल को सौंपा गया है। विजय सिन्हा आज अपने नए पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।