बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बांका में सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BANKA : बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के औरिया गांव के समीप रविवार कि देर शाम एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर औरिया गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

आनन-फानन में दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा बाराहाट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा दोनों घायलों को बाराहाट अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर नीलांबर नीलय द्वारा एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। 

जबकि दूसरे व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान ढाकामोड़  के कदरापाथर गांव निवासी अमर शंकर यादव उर्फ नीतू यादव के तौर पर हुई है। वहीं गंभीर रुप से जख्मी व्यक्ति की पहचान कदरापाथर निवासी रविशंकर यादव के तौर पर हुई है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News