बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

MOTIHARI NEWS : मजदूरी करने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

MOTIHARI NEWS : मजदूरी करने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

MOTIHARI : मोतिहारी में साइकिल से मजदूरी करने जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मेहसी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा पायेगा। इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर आवागमन बाधित कर दिया। बीडीओ,सीओ सहित पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही। 

घटना मेहसी थाना क्षेत्र के  मानर बरजी गांव के निकट एन एच 28 मुजफ्फरपुर से मोतिहारी लेन की बतायी जा रही है। मेहसी पुलिस घटना की जांच में जुटी है। कुछ लोग सड़क दुर्घटना बता रहे तो परिजन गोली मारकर हत्या का आरोप लगा रहे है। पोस्टमार्टम के बाद ही घटना स्पष्ट हो पायेगा। मृतक की पहचान मेहसी थाना क्षेत्र के कोठिया हरिराम गांव निवासी शंकर राय का पुत्र सिकंदर राय बताया जा रहा है। जो चकिया सीमेंट गोदाम पर मजदूरी करता था व किसी तरह अपना व अपने परिजनों का पेट भरता था। घटना के बाद एक ओर जहां मृतक के वृद्ध पिता व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

वही आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 28 राष्ट्रीय राजमार्ग को घंटो जाम कर दिया व अपराधियो की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुचे मेहसी थाना अध्यक्ष, बीडीओ, सीओ व प्रबुद्धजनों के अथक प्रयास से सड़क जाम को हटाया गया। वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटी है।वही परिजनों के अनुसार उनके पट्टीदारों ने चार दिन पहले उसे हत्या की धमकी दी थी और आज उसे गोलीमार कर जान से मार दिया। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार आवेदन मिलने पर करवाई की जाएगी।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News