GOPALGANJ : जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं आरोपी उसे पहले निजी नर्सिंग होम में ले जाकर उसका पहले गर्भपात कराया इसके बाद उसे नर्सिंग होम में छोड़ कर फरार हो जाने का पीड़िता के मां ने आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसे डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है।
फरवरी में हो गई थी गायब
पीड़िता के मां ने बताया कि पीड़िता रोजाना कोचिंग पढ़ने के लिए जंगलिया मुहल्ला में जाया करती थी। उसकी कोचिंग में एक लड़की से उसका दोस्ती हो गयी। दोनो साथ साथ पढ़ती थी। इसी बीच पिछले 1 फरवरी को कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली लेकिन दुबारा अपने घर नही पहुंची। इसके बाद स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर उसकी सहेली, और सहेली के मामा के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया था। दर्ज मामले के बाद वह दो तीन माह के बाद वह पुनः घर आ गई।
लेकिन पिछले दो दिन से वह फिर घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन की, लेकिन थाना में आवेदन नही दी। मुझे लगा की वह फिर घर आ जायेगी। इसी बीच रात 12 बजे फोन कर बताया कि उसे निजी नर्सिंग होम में गर्भपात कराया गया है। रात को अपने घर बेटी को लेकर आ गई। लोक लाज के कारण पुलिस के पास नही गई। लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल पीड़िता बेहोश है।
प्रेम प्रसंग में युवक ने किया प्रेग्नेंट
पीड़िता के मां ने बताया की उसकी सहेली ही एक लड़का के साथ उसका संपर्क कराया और उसके साथ दुष्कर्म लड़के ने दुष्कर्म किया है। गर्भपात कराने के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा छोड़ फरार हो गया है।
वही इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया की मामला गर्भपात कराने का है। पिछले दो माह से वह घर से गायब थी। लेकिन परिजनो द्वारा आवेदन नही दिया गया था। अभी तक आवेदन नही दिया गया हैं। पीड़िता की स्थिति ठीक नहीं है। मामले की जांच की जा रही हैं। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी।