बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद से भागकर मोहनिया पहुँची नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

औरंगाबाद से भागकर मोहनिया पहुँची नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

KAIMUR : औरंगाबाद से भाग कर कैमूर जिले के मोहनिया पहुँची एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं। जिस मामलें में लड़की के पहचान करने पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कैमूर जिले के मोहनिया शहर के स्टुवरगंज बाजार निवासी स्वर्गीय विजय राम का 23 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार बताया जाता हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिला स्थित अपने घर से लड़की 25 फरवरी को भाग गई थी जो किसी तरह भटकते हुए मोहनिया स्टेशन मोड़ पर पहुँच गई। जहाँ स्टेशन रोड के रास्ते स्टेशन पर जा रही थी। उसी दौरान आरोपी ने लड़की को देख पूछा की कहाँ जाना हैं। 

इसके बाद स्टेशन पर छोड़ने के बहाने अपने साथ स्टेशन रोड के किनारे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालाँकि वह पीड़िता को धमका कर वहां से जाने लगा। लेकिन डर के मारे अपने दो दोस्त को फोन कर बुलाया और कहा की इस लड़की को स्टेशन पर छोड़ दिया जाय। तीनों लड़के लड़की को लेकर सती मंदिर के समीप सड़क से होकर स्टेशन जा रहे थे।

उसी दौरान बाइक से गस्ती कर रही पुलिस को तीन लड़के और एक लड़की को देखकर संदेह हुआ तो सभी को मोहनिया थाने लाई। जहां पूरे मामले की जांच की गई तो दुष्कर्म का मामला निकल कर सामने आया। आरोपी के अन्य 2 साथी जो जांच में निर्दोष पाए गए उन्हें छोड़ दिया गया। मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान ने बताया कि एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसमें आरोपी बबलू कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट


Suggested News