बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

परिजनों की पसंद की लड़की से शादी करने के पहले गर्लफ्रेंड से निकाह करने पहुंचा युवक, मौलवी के इनकार के बाद फांसी लगाकर की खुदकुशी

परिजनों की पसंद की लड़की से शादी करने के पहले गर्लफ्रेंड से निकाह करने पहुंचा युवक, मौलवी के इनकार के बाद फांसी लगाकर की खुदकुशी

BEGUSARAI : खबर बेगूसराय जिले से जुड़ी है। जहां अपनी शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृत युवक एक लड़की से प्यार करता चाहता था, उससे शादी  करना चाहता था। लेकिन दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए और युवक की दूसरे जगह शादी तय कर दी। लेकिन शादी से एक दिन पहले ही युवक ने खुदकुशी कर ली।

घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो बाजार की है। युवक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के खिदिरचक निवासी मोहम्मद अफरोज के बेटे मोहम्मद आफताब (20) के रूप में की गई है। आफताब बारो गांव में अपनी बुआ के घर पर रहता था। वो सैलून की दुकान चलाता था। 

बारो के पूर्व मुखिया जफर आलम ने बताया कि खिदिरचक निवासी आफताब अपने फुआ के यहां रहता था और कई वर्षों से यहां सैलून चलाता था। उन्होंने बताया कि आफताब यहीं की एक लड़की से प्रेम करता था। लेकिन, उसके पिता उस लड़की से शादी नहीं करना चाहते थे। उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। आज शादी होने वाली थी। 

प्रेमिका के साथ गया निकाह करने

अपने प्यार को पाने के लिए आफताब ने आखिरी कोशिश की और मौत से कुछ घंट पहले प्रेमिका को लेकर मौलवी के पास गया था। जहां और निकाह पढ़ा देने की बात कही थी। लेकिन दोनों में से किसी के परिजनों को नहीं देख मौलवी ने निकाह कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद देर रात को आफताब ने सुसाइड कर लिया।

सुबह सैलून में ही फंदे से लटका उसका शव मिला है। उसके हाथ कई जगह से कटे हुए थे। किसी ने काटा या खुद काटा, किसी ने उसकी हत्या कर लटका दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Suggested News