बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ससुराल में गाय का विवाद सुलझाने आए युवक की चाकू घोंपकर की हत्या, गांव में तनाव का माहौल

ससुराल में गाय का विवाद सुलझाने आए युवक की चाकू घोंपकर की हत्या, गांव में तनाव का माहौल

CHHAPRA : सारण जिले में ससुराल में हुए एक विवाद को सुलझाने आए युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है। मृतक की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर पुरवारी टोला गांव निवासी डब्लू सिंह (40) के रूप में हुई है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया जिसके बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।

हत्या की यह घटना छपरा के दरियापुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।  मृतक शख्स के साले ने बताया कि दरियापुर के मटिहान गांव में गाय के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। समझौता के लिए जीजा डब्लू सिंह आये थे। विवाद के दौरान बीच बचाव करने के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा और हथियार से हमला कर दिया। डब्लू सिंह को टारगेट करते हुए फरसा और चाकू से हमला कर दिया गया। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

परिजनों द्वारा दिये गए आवेदन में 6 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आरोपी पक्ष घर छोड़कर फरार बताए जा रहे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाये हुए है


Suggested News