बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया में शौच करने गए युवक की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बोधगया में शौच करने गए युवक की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BODHGAYA: बोधगया थाना इलाके के जोतपुर गांव में एक व्यक्ति की आहार में डूबने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति शौच के लिए आहार के पास गया था। वहीं पैर फिसलने से उक्त व्यक्ति आहार में गिर गया। अधिक पानी होने के कारण युवक बाहर  नहीं निकल पाया और डूबने से उसकी मौत हो गई। 

वहीं इधर गांव के लोग उसे देर रात तक खोजबीन करते रहे। मंगलवार को अहले सुबह जब ग्रामीण आहार के पास गए तो एक व्यक्ति का शव पानी में तैरते हुए पाया। मृतक की पहचान जोतपुर गांव निवासी 60 वर्षीय बसंत मांझी के रूप में किया गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गई।

इस घटना के बाद आस पास के लोगों ने बोधगया थाना को सूचित किया। वहीं बोधगया थाना के ए एस आई विक्रम कुमार आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा कर पोस्टमास्ट्रम हेतु मगध मेडिकल कॉलेज गया में भेज दिया है।

गया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Editor's Picks