बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज से खरमास शुरू, अब तक नहीं हुआ नीतीश कैबिनेट का विस्तार, RJD ने NDA में बताया खटपट

आज से खरमास शुरू, अब तक नहीं हुआ नीतीश कैबिनेट का विस्तार, RJD ने NDA में बताया खटपट

पटना... सरकार बने एक महीना से अधिक बीत चुका है, लेकिन अभी तक नीतीश कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है। अनुमान लगाया जा रहा था कि कम से कम खरमास से पहले कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा, लेकिन आज से खरमास शुरू हो गया है। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है कि अब एक महीना बाद नीतीश का सरकार का विस्तार होगा, क्योंकि माना जाता है की खरमास में कोई शुभ काम नहीं किया जाता है और अब ये 15 जनवरी तक रहेगा। 

हालांकि मुख्य विपक्षी दल आरजेडी का कहना है कि कैबिनेट विस्तार एनडीए की खटपट की वजह से नहीं हो रहा है। वहीं जेडीयू का तर्क है कैबिनेट विस्तार सीएम नीतीश कुमार का अपना क्षेत्राधिकार है तो बीजेपी का कहना है कि आवश्यक हो तो कभी भी कैबिनेट का विस्तार किया जाता है। 


एनडीए के नेताओं की मानें तो बिहार में विकास से संबंधित ने काम होने चाहिए। इसके लिए हर दिन शुभ होता है। देखिए विपक्ष के पास कोई मुद्दा है नहीं तो फिर वो यही सब कहेंगे। बिहार के विकास के लिए सीएम नीतीश कुमार रोज काम कर रहे हैं, इसके लिए शुभ अशुभ का दिन नहीं देखा जाता है। 

Suggested News