बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आम आदमी पार्टी की सीएम से मांग, महिला की पिटाई करने वाले थाना प्रभारी को तत्काल करे बर्खास्त

आम आदमी पार्टी की सीएम से मांग, महिला की पिटाई करने वाले थाना प्रभारी को तत्काल करे बर्खास्त

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र के एक थानेदार द्वारा एक महिला की पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी सरकार पर हमलावर होते हुए सीएम से उक्त थानेदार को तत्तकाल बर्खास्त किये जाने की मांग की है। 

आप के झारखंड प्रभारी डॉ. अजय ने संबंधित मामले पर अपना बयान जारी किया है। आप नेता डॉ. अजय कुमार ने सरकार से मांग की है कि थाना प्रभारी को तत्काल बर्खास्त किया जाए और एफआईआर कर उसे जेल भेजा जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा है कि थाना प्रभारी के सैलरी से एक लाख रुपये प्रताड़ित महिला को बतौर मुआवजा दिया जाए। ताकि प्रशासनिक हल्कों में कड़ा संदेश जाए। डॉ. अजय कुमार ने कहा है कि राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। अगर सरकार आरोपी थाना प्रभारी को बर्खास्त नहीं करेगी तो आम आदमी के सुरक्षा सम्मान के लिए हमें सड़क पर आंदोलन करने के लिये बाध्य होना होगा।

वहीं राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर डॉक्टर अजोय ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यह खबर तो जनता के बीच फैल गई, इसलिए कारवाई भी होगी पर राज्य में महिला सुरक्षा की स्थिति ठीक नहीं। 

उन्होंने कहा है कि झारखंड में प्रतिदिन महिलाओं के उत्पीड़न, शोषण और प्रताड़ना की खबरें मिलती रहती हैं। सरकार को महिला सुरक्षा हेतु सजग और सख्त निर्देश जारी करने चाहिए। एक तो ऐसे ही डर से महिलायें और ग्रामीण इलाके के लोग प्रशासन का सहयोग नहीं ले पाते। अगर इस तरह प्रशासन का क्रुरता थानों में होगी तो कैसे हम समाज में  सुरक्षा और शांति का माहौल बना पायेंगे। राज्य की जनता में प्रशासन के प्रति भय है। जबकि प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास होना जरुरी है। 

डॉ. अजय ने कहा है कि प्रशासन का काम जनता को जागरूक कर उनके सहयोग से सुरक्षा और शांति का माहौल बनाना है ना कि डंडे के दम पर डर का आतंक फैलाना। अगर इसी तरह प्रशासन डर का माहौल बनाती रही तो राज्य की जनता का विश्वास प्रशासन और सरकार पर बन पाना मुश्किल है।

रांची से मो. मोईजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News