बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आम जनता पार्टी ने जारी किया 16 संकल्प, राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा- नया बिहार बनाएंगे, नया सवेरा लाएंगे

आम जनता पार्टी ने जारी किया 16 संकल्प, राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा- नया बिहार बनाएंगे, नया सवेरा लाएंगे

PATNA: आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ने संकल्प पत्र जारी किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि 16 मुद्दों को संकल्प पत्र में शामिल किया गया है। बिहार विधान सभा चुनाव में यदि जनता ने चाहा और हमारी सरकार बनेगी तो 16 संकल्प को अक्षरसह से पालन किया जाएगा। पार्टी की तरफ से जारी संकल्प कुछ इस प्रकार है....


1. सबसे बड़ी और पहली प्राथमिकता होगी आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डाला जाएगा। 

2. ओबीसी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को संपूर्ण आरक्षण अर्थात आरक्षण का मापदंड एक होगा। 

3. लोकसभा में ओबीसी सांसदों की संख्या 330 पहुंचाने का लक्ष्य।

4. अनुबंध पर बहाली के जगह सृजित पद पर नियमित बहाली होगी।

5. किसानों के समर्थन मूल्य में 4 गुना वृद्धि होगी।

6. प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कोचिंग में छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए अनुदान राशि दी जाएगी। 

7. बलात्कारियों को कठोर से कठोर फांसी की सजा दी जाए इसके लिए कानून बनाया जाएगा। 

8. बालिकाओं के साथ छेड़खानी या छेड़खानी में पाए जाने पर दोषियों को 6 माह का जेल और काली सूची में नाम दर्ज किया जाएगा। 

9. सरकारी सेवानिवृत्त को पेंशन दिया जाएगा। 

10. सभी प्रखंड में वृद्ध आश्रम अनिवार्य रूप से होंगे।



11. वृद्ध व्यक्ति का यात्रा शुल्क माफ होगा। 

12. सभी प्रखंड में मॉडल स्कूल का निर्माण किया जाएगा।

13. तकनीकी शिक्षण संस्थान प्रखंड स्तर पर बनाए जाएंगे।

14. सभी कुटीर एवं लघु उद्योगों को अनुसंधान एवं विकास हेतु गुणवत्तापूर्ण अनुदान दिया जाएगा। 

15. मानव मूल्यों की रक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कॉमन सिविल ला लागू किया जाएगा। 

16. रोजगार उत्सर्जन मंत्रालय का गठन भी किया जाएगा। 


इस मौके पर आम जनता पार्टी राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा बिहार को बदलने के लिए पार्टी के संकल्प पत्र को का जन-जन तक पहुंचाएंगे। नया सवेरा लाएंगे। नई सरकार बनाएंगे। नया बिहार बनाएंगे।  इस खास मौके पर आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट।

Suggested News