बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आप का आरोप, सीएम अरविंद केजरीवाल के सिंधु बॉर्डर से लौटने के बाद नजरबंद जैसे हालात, सभी बैठकें रद्द

आप का आरोप, सीएम अरविंद केजरीवाल के सिंधु बॉर्डर से लौटने के बाद नजरबंद जैसे हालात, सभी बैठकें रद्द

डेस्क... किसान आंदोलन और भारत बंद को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नजरबंद कर दिया है। यह आरोप आम आदमी पार्टी ने लगाया है। आप का कहना है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के सिंधु बॉर्डर से लौटने के बाद कल से नजरबंद जैसे हालात बनाए गए हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल की सभी बैठक रद्द कर दी गई है।

आप का आरोप है कि गृह मंत्रालय के आदेश पर पुलिस ने दिल्ली नगर निगम के तीनों मेयर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठा दिया है और इसका बहाना बना कर पुलिस ने मुख्यमंत्री के घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे ना केजरीवाल से कोई मिलने आ सकता है और ना वो कहीं बाहर जा सकते हैं।

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री सिंधु बॉर्डर पर किसानों से मिलकर और किसानों को समर्थन देकर आए हैं, केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री को अपने ही घर में बैरिकेड लगाकर लगभग नज़रबंद किया हुआ है। उनसे न कोई मिल सकता है, न वो बाहर आ सकते हैं। हम सीएम हाऊस तक मार्च निकालेंगे।

डीसीपी ने आरोपों को किया खारिज

आम आदमी पार्टी के आरोपों पर दिल्ली पुलिस के नॉर्थ जिले के डीसीपी का कहना है कि ये झूठ और बेबुनियाद आरोप है। हां हमारी फोर्स तैनात है। अरविंद केजरीवाल कल शाम 8 बजे भी कहीं निकले थे और रात 10 बजे के लगभग वापस लौटे थे। कोई समस्या नहीं है।

आपको बता दें कि सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिंधु बॉर्डर पहुंचे थे, जहां पर बड़ी संख्या में किसान डटे हुए हैं। अरविंद केजरीवाल ने यहां किसानों के मंगलवार को होने वाले भारत बंद के समर्थन का ऐलान किया था। साथ ही उनके लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया था। 


Suggested News