बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा ने आपातकाल की कड़ी आलोचना, कहा आज ही दिन इंदिरा गांधी ने की लोकतंत्र की हत्या

भाजपा ने आपातकाल की कड़ी आलोचना, कहा आज ही दिन इंदिरा गांधी ने की लोकतंत्र की हत्या

BETTIAH : बेतिया BJP कार्यालय में आज 25 जून 1975 को याद किया गया. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बेतिया मे संवाददाता सम्मेलन कर बताया की आज ही के दिन 1975 में इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र की हत्या की थी. इसलिए पूरे बिहार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा लोकतंत्र का काला दिवस,कांग्रेस की काली करतूत और लोकतंत्र के सबसे दुखद अध्याय दोबारा ना हो. इसलिए  भारतीय जनता पार्टी सबको जागृत कर रही है. 

डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि यह शपथ भारतीय जनता पार्टी की तरफ से है कि इंदिरा गांधी ने उस समय जो किया था. वह भारत के इतिहास में दोबारा नहीं हो. इसलिए हमलोग सभी को जागृत कर रहे हैं. 

साथ ही उन्होने कटाक्ष करते हुए राष्ट्रीय जनता दल पर कहा कि लालू प्रसाद यादव 15 वर्षों से कांग्रेस के गोद में खेल रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के संबोधन को भी सुना. बीजेपी की ओर से राज्य भर में गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है. 

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 



Suggested News