बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हाजीपुर में बीच सड़क पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को कूट दिया, बेवफाई की सरेआम सजा को दम साधते सरे बाजार देखते रहे लोग

हाजीपुर में बीच सड़क पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को कूट दिया, बेवफाई की सरेआम सजा को दम साधते सरे बाजार देखते रहे लोग

VAISHALI : जिला मुख्यालय हाजीपुर में उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। जब गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बीच चौराहे पर जमकर थप्‍पड़ मार दिया। इस दौरान लड़की की मां भी उसके साथ मौजूद रही। उसने भी बेटी के बॉयफ्रेंड को जमकर पीटा और गालीगलौज भी हुई। हालाँकि बॉयफ्रेंड ने कहा की लड़की पिछले तीन साल से उसके साथ बात कर रही थी। लेकिन अब कहीं और बात करने लगी थी। लड़का बोला की उसने लड़की के साथ शादी भी की है। 

जब दोनों पक्षों में बवाल बढ़ गया तो आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए। लड़की और उसकी मां लड़के को खूब थप्‍पड़ मार रही थी। वहीं लड़का खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था। मारपीट के बाद जमा भीड़ को देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मामला 26 दिसंबर का बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं जिस प्रेमी की पिटाई हुई, वह लगातार कह रहा था कि हमको बुलवाकर पीटा गया है। वह छपरा का रहने वाला है। 

दरअसल प्रेमी और प्रेमिका में किसी बात पर हाजीपुर के डाकबंगला चौराहे पर विवाद हो गया। इस दौरान लड़की की मां भी उसके साथ मौजूद थी। लड़के को इस दौरान लड़की पक्ष की ओर से जमकर थप्‍पड़ बरसाए गए। वहीं लड़के ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसका (लड़की) किसी और लड़के से सम्‍बंध है। इस कारण उसने उससे किनारा कर लिया है। 

वहीं लड़की की मां लगातार कह रही थी कि लड़के को थाने ले जाइए। बवाल को देखते हुए आसपास की भीड़ भी तमाशबीन बनी रही। लेकिन पुलिस के आने के बाद सभी लोग तितर-बितर हो गए। इस दौरान आसपास जाम की स्थिति भी पैदा हो गई।

वैशाली से विकास महापात्रा की रिपोर्ट  

Suggested News