बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बोधगया थाना पुलिस की कार्रवाई, फर्जी सिम बेचने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बोधगया थाना पुलिस की कार्रवाई, फर्जी सिम बेचने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

GAYA: बिहार में अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। वहीं बिहार पुलिस भी इन आरोपियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत पुलिस आए दिन किसी ना किसी आरोप में आरोपित अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है।

ताजा मामला गया की है। जहां पुलिस ने आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ कर फर्जी सिम बेडने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले के बोधगया थाना क्षेत्र से पुलिस ने द्वारा यह कार्रवाई की गई है।बताया जा रहा कि तीनों गिरफ्तार आरोपी बोधगया थाना क्षेत्र के रहने वाले है।

इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन पटना के द्वारा सूचना के आधार बोधगया से छापेमारी कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी मो.अनवर अली, रंजन कुमार और धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के द्वारा आधार कार्ड के साथ नाम, पता बदल कर कर फर्जी सिम कई लोगों को निर्गत किया गया है।

वहीं जो सिम नाम पता बदल कर दिया गया उसे वेरीफाई किया जा रहा है। अभी कितने सिम एक्टिव है उसे वेरीफाई किया जा रहा है। जिसका उपयोग किस प्रकार के व्यक्तियों के द्वारा किया जा रहा किस लिये किया जा रहा है जानने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Suggested News