थावे मंदिर दर्शन करने पहुंचे एक्टर यश कुमार, भोजपुरी एल्बमों के गाने को लेकर कहा - यहां सबसे ज्यादा अश्लीलता

थावे मंदिर दर्शन करने पहुंचे एक्टर यश कुमार, भोजपुरी एल्बमों के गाने को लेकर कहा - यहां सबसे ज्यादा अश्लीलता

GOPALGANJ  : भोजपुरी फिल्म जगत की नई पीढ़ी में यश कुमार एक जाना पहचाना बन चुके हैं। उनकी फिल्मों को लोग पसंद करते हैं। अपनी एक फिल्म के लिए लोकेशन देखने गोपालगंज पहुंच एक्टर ने भोजपुरी फिल्मों को लेकर खुलकर बात की, साथ ही कहा कि भोजपुरी फिल्में अब साफ सुथरी होती है, इसमें उतनी अश्लीलता नहीं होती है, जितनी की वर्तमान में भोजपुरी एल्बमों में होती है। 

 यश कुमार ने कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान एल्बम वाले लोगो ने किया है, उनको इसपर विचार करनी चाहिए और अश्लीलत को रोकना चाहिए, उसके साथ गोपालगंज के कई कलाकार मनोरंजन कुमार और मुंबई से चलकर कई कलाकार आए थे। इस दौरान यश कुमार ने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली।

थावे मंदिर का किया दर्शन

गोपालगंज जिले के थावे मन्दिर में दर्शन करने आए भोजपुरी सुपर स्टार यश कुमार मिश्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि थावे वाली मैया का आज कृपा है कि आज मैं इस मुकाम पर हूं और आज गोपालगंज में मेरी आने वाली मूवी हाथी मेरे साथी का लोकेशन देखने आया हूं अगर सब कुछ ठीक रहता है तो अगले महीने फिर यहां शुटिंग करने आऊंगा,

भोजपुरी फिल्मों और गानों को लेकर कहा जाता है कि इसमें इतनी अश्लीलता होती है कि सामान्य दर्शक इससे दूर रहना ही पसंद करता है। जिसके कारण भोजपुरी फिल्म पिछले दो दशक में उतना आगे नहीं बढ़ सकी, जैसा कि दूसरे भाषाओं की फिल्म। ऐसे में यश कुमार का यह मानना कि एल्बमों के कारण भोजपुरी की छवि खराब हो रही है, यह उन लोकप्रिय सिंगरों के गानों को लेकर भी सवाल खड़े करते है, जिनके गानों को सौ मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिलते हैं।

Find Us on Facebook

Trending News