बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मनेर में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दो दर्जन से अधिक दुकानों पर चला बुलडोजर

मनेर में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दो दर्जन से अधिक दुकानों पर चला बुलडोजर

PATNA : गुरुवार को पूरे लाव लश्कर के साथ मनेर पड़ाव से अतिक्रमण हटाया गया। अंचल कार्यालय, मनेर थाना एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कपिलदेव कुमार के नेतृत्व में दो दर्जन से ज्यादा दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया।


साथ ही मनेर पड़ाव पर लगने वाले दैनिक सब्जी हाट को भी यहां से हटाया जाएगा।इस दौरान मधुवन मिठाई दुकान से सटे जियो शो रूम का नाला पर बने पक्का निर्माण को तोड़ा गया। इसी तरह कई स्थाई ठेला को भी हटाया गया है। 

हालाँकि मनेर पड़ाव के कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने में भेदभाव करने का भी आरोप लगाया है। इन दुकानदारों का कहना है कि सभी को एक नजर से देखना चाहिए तथा जो भी अतिक्रमण है सबको एकसाथ हटाना चाहिए। लेकिन कुछ लोगों को छोड़ दिया गया है। 

मनेर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि महीने के प्रत्येक दूसरे एवं चौथे गुरुवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। इन्होंने अतिक्रमण हटाने में भेदभाव करने के आरोपों से साफ़ इंकार किया है। उन्होंने कहा की मनेर में कहीं भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Suggested News