बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के महिलाओं को मजबूत और स्वालंबित बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है AFCL, रितुराज सिन्हा ने कहा - महिलाओं की परिवार में बढ़ी सहभागिता

बिहार के महिलाओं को मजबूत और स्वालंबित बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है AFCL, रितुराज सिन्हा ने कहा - महिलाओं की परिवार में बढ़ी सहभागिता

SAMASTIPUR : आज उजियारपुर लोकसभा के दलसिंहसराय में महिला उद्यमियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। इसमें बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े जी, भाजपा के केंद्रीय महामंत्री रितुराज सिन्हा, स्थानीय महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गीतांजलि जी और मधुबन के विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राणा रणधीर जी सहित सैकड़ो महिला उद्यमी मौजूद रहे।

ACFL के कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए रितुराज सिन्हा ने बताया मेरे पिताजी ने कहा था कि बिहार को सशक्त करना है तो हर घर को सशक्त करना होगा। और हर घर को सशक्त करने के लिए महिलाओं को मजबूती प्रदान करना होगा। इसके लिए उन्होंने कहा कि गांव में जाओ, किसी पुरुष को पांच हजार रुपए दो, तो सिगरेट, बीड़ी गुटखा और दूसरे चीजों में पैसा खर्च कर देगा। जबकि वही पैसा किसी महिला को दोगे तो वह उस पैसे का एक एक पाई अपने परिवार के लिए काम करेगी। एसीएफएल की स्थापना इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए की गई है।

उन्होंने बताया कि सिर्फ दलसिंहसराय में सात साल में एसीएफएल के द्वारा 11 हजार से अधिक महिलाओं  को स्वालंबित बनाया गया है। जबकि पिछले छह माह में इस क्षेत्र में 2500 से अधिक महिलाओं को मदद दी जा रही है। यह मदद हम नहीं, बल्कि एसीएफएल से जुड़ी महिलाएं कर रही हैं। आज इन महिलाओं का समाज में इज्जत, प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ा है। आज घर के सारे काम में इन महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इस दौरान काफी संख्या में एससीएफल से जुड़ी महिलाएं भी मौजूद  रहीं।


Suggested News