बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटी की एक कमेंट के बाद ऋषि कपूर ने हमेशा के लिए छोड़ दिया सिगरेट पीना

बेटी की एक कमेंट के बाद ऋषि कपूर ने हमेशा के लिए छोड़ दिया सिगरेट पीना

NEWS4NATION DESK : ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म '102 नॉट आउट' शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म में ऋषि कपूर 75 साल के बेटे का रोल कर रहे हैं। वैसे निजी जिंदगी में ऋषि दो बच्चों के पिता हैं। बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और बेटा रणबीर कपूर। अपने बच्चों के साथ ऋषि के ताल्लुकात कैसे हैं? इस बात का खुलासा उन्होंने अपनी बायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला' में किया है। 

AFTER-A-DAUGHTERS-COMMENT-RISHI-KAPOOR-ALWAYS-LEFT-THE-CIGARETTE2.jpg

ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी में खुलासा करते हुए लिखा है कि वे पहले खूब सिगरेट पीया करते थे। लेकिन बेटी के एक कमेंट के बाद उन्होंने इसे हमेशा के लिए छोड़ दिया। बुक में ऋषि कपूर ने लिखा है, "मैं बहुत ज्यादा स्मोकिंग करता था। लेकिन मैंने तब सिगरेट छोड़ दी,जब उनकी बेटी ने कहा कि मुझसे आपको सुबह-सुबह Kiss नहीं होगा, क्योंकि आपके मुंह से बदबू आती है।" 

AFTER-A-DAUGHTERS-COMMENT-RISHI-KAPOOR-ALWAYS-LEFT-THE-CIGARETTE5.jpg

बताते चले कि रिद्धिमा ऋषि की पहली संतान है। 1980 में उनका जन्म हुआ था। ऋषि के मुताबिक, वे जब रिद्धिमा का जन्म हुआ तो वे और नीतू सातवें आसमान पर थे। उस वक्त किसी को इस बात से शिकायत नहीं थी कि पहली संतान के रूप में उन्हें बेटी हुई। बाद में रणबीर का जन्म हुआ और उनकी फैमिली कम्प्लीट हो गई।

AFTER-A-DAUGHTERS-COMMENT-RISHI-KAPOOR-ALWAYS-LEFT-THE-CIGARETTE1.jpg

ऋषि कपूर ने अपनी बुक में बताया है कि 1980 के दौर में वे बहुत विजी थे और उनके बच्चे बहुत छोटे थे। लेकिन वे उनके साथ समय बिताने की पूरी कोशिश करते थे। सन्डे को उनका ऑफ रहता था और हर साल एक महीने के लिए बच्चों को विदेश भी ले जाते थे। इसके अलावा, आउटडोर शूट पर भी बच्चे उनके साथ होते थे। ऋषि की मानें तो वे उन्हें पूरा अटेंशन देते थे। फिर चाहे वर्क शेड्यूल कितना भी हैक्टिक क्यों न हो।

AFTER-A-DAUGHTERS-COMMENT-RISHI-KAPOOR-ALWAYS-LEFT-THE-CIGARETTE3.jpg

कपूर कहते हैं कि जब वे आउटडोर शूट पर जाते थे तो उनके साथ सारे नौकर-चाकर भी होते थे। फिर चाहे वह कुक हो या मेड। बकौल ऋषि, "हमारे साथ वीडियो कैमरा, वीडियो प्लेयर और एक टीवी सेट भी होता था, ताकि बेटी खाना खाते समय कार्टून देख सके। शुरुआती दिनों में जब मैं कश्मीर, मैसूर या फिर यूएस में शूट करता था तो रिद्धिमा के लिए स्पेशल कुक रखा हुआ था। ताकि वह उसे उसकी पसंद का खाना बनाकर दे सके। हमारे डोमेस्टिक स्टाफ में से बहादुर और अम्मा हर जगह साथ होते थे। मेरा पूरा क्रू साथ होता था, ताकि पत्नी और बेटी कम्फ़र्टेबल और सुरक्षित महसूस कर सकें।"

AFTER-A-DAUGHTERS-COMMENT-RISHI-KAPOOR-ALWAYS-LEFT-THE-CIGARETTE4.jpg

 

बताते चले कि ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है और ये एन्ट्रप्रेन्योर भी हैं। रिद्धिमा की शादी दिल्ली के एक कपड़ा व्यवसाई भरत साहनी से हुई है। उनकी एक बेटी है,जिसका नाम समारा है। वहीं बेटा रणवीर कपूर वर्तमान दौर में एक कामयाब अभिनेता है। उन्होंने कई हिट फिल्मी दी है। नये दौर के सितारों में रणवीर की अपनी एक अलग पहचान है।

Suggested News