बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : प्रेमिका से विवाद के बाद प्रेमी ने चाकू मारकर किया जख्मी, ख़ुद को किया घायल, जानिए क्या है पूरा मामला

BIHAR NEWS : प्रेमिका से विवाद के बाद प्रेमी ने चाकू मारकर किया जख्मी, ख़ुद को किया घायल, जानिए क्या है पूरा मामला

KAIMUR : जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर गांव में प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू मारकर घायल कर दिया। साथ ही चाकू से अपने भी हाथ और गले पर वार कर दिया। दोनों को गंभीर स्थिति में परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में प्राथमिक उपचार कर प्रेमिका को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 


लड़की भरखर गांव के कंचन कुमारी (काल्पनिक नाम) बताई जा रही है तो लड़का भरखर गांव का ही लल्लन यादव का पुत्र भोला यादव बताया जा रहा। दोनों के बीच पिछले 2 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जहां दोनों के बीच आज किसी बात को लेकर अनबन हुई और लड़के ने लड़की को चाकू मारने के बाद फिर अपने आप को चाकू मार लिया। दोनों का घर एक दूसरे के आमने-सामने है।

लड़की के इलाज करने वाले अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के डॉक्टर मनु कांत ने बताया की लड़की की कंडीशन बहुत अच्छी नहीं है। यहां आने के बाद जो भी प्राइमरी इलाज था, हम लोगों ने किया है। लड़की के पेट में गले में छाती पर और पीठ पर चोट के निशान पाए गए हैं। गंभीर अवस्था में उसको हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

वहीँ इस मामले को लेकर मोहनिया थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की युवती के पेट और गला में चाकू के जख्म का निशान है। उसके सामने का पड़ोसी भोला यादव नाम के युवक ने उसे चाकू मारकर कर घायल कर दिया है। फर्द बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उसके बाद ही पता चला कि घटना का कारण क्या है। लड़की लड़का का मैटर है। उन्होंने कहा की जितने भी बात सामने आ रही है।  उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। लड़का भी अपने आप को चाकू मारकर घायल कर लिया है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News