बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लंबे अरसे बाद आज फिर लगेगा सीएम नीतीश का जनता दरबार, मुख्यमंत्री लोगों का सुनेंगे फरियाद

लंबे अरसे बाद आज फिर लगेगा सीएम नीतीश का जनता दरबार, मुख्यमंत्री लोगों का सुनेंगे फरियाद

पटना. लंबे अरसे बाद आज फिर मुख्यमंत्री नीतीश का जनता दरबार आयोजित होगा। मिली जानकारी के अनुसार 11 बजे से जनता दरबार शुरु हो जाएगा। इस दौरान गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतें सीएम नीतीश सुनेंगे। 

बता दें कि बिहार में जदयू का भाजपा से गठबंधन टूटने की वजह से सियासी सरगर्मी तेज है। इसकी तपिश में सीएम का जनता दरबार भी आ गया। इसलिए बहुत दिनों से सीएम का जनता दरबार नहीं आयोजित हो रहा था। बिहार में मचे सियासी तुफान और सियासी अफरा-तफरी में जनता दरबार कहीं खो गया था, जो आज फिर लौट आया है। सुब 11 बजे से यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

सप्ताह की शुरुआत यानी प्रत्येक सोमवार को सीएम नीतीश जनता दरबार लगाते आ रहे हैं। हालांकि पिछले साल इस पर कोविड के काले बादल छा गये थे, लेकिन कोविड के खत्म होने के बाद फिर से तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होने लगे थे। इसमें सीएम नीतीश जनता की समस्या को सुनते हैं और तक्षण संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देश देते हैं। 



Suggested News