बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर, खगड़िया के बाद आज कटिहार के बाढ़ के हालात का जायजा लेने जाएंगे सीएम नीतीश

भागलपुर, खगड़िया के बाद आज कटिहार के बाढ़ के हालात का जायजा लेने जाएंगे सीएम नीतीश

KATIHAR : कटिहार में बाढ़ के बिगड़ते हालात के बाद आज सूबे के मुख्यमंत्री बरारी विधानसभा का दौरा करेंगे, इस संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारी के बीच कुर्सेला स्टेशन के पास लोग चाहते हैं कि मुख्यमंत्री रेलवे यार्ड में रह रहे हैं बड़े पैमाने पर बाढ़ पीड़ितों की सुधि लेने के लिए वहां तक पहुंचे। 

लोग कहते हैं इससे पहले भी साल 2017 में जब इस इलाके में गंगा और कोसी ने कहर बरपाया था तब मुख्यमंत्री इसी स्थान पर आकर लोगों की सुधि लिए थे, लोगों की उम्मीद है मुख्यमंत्री के दौरा होने से अब तक बाढ़ पीड़ितों के सुविधा बहाल करने के नाम पर प्रशासन जो रस्म अदायगी कर रहे हैं उस हालात में सुधार हो जाएगा। कटिहार बरारी विधानसभा के कुर्सेला रेलवे स्टेशन परिसर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित यात्रा से बाढ़ पीड़ितों ने क्षेत्र में मुख्यमंत्री के दौरे से हालात में सुधार होने की उम्मीद जताया है।

बता दें कि गंगा, कोसी और महानंदा नदी से घिरे जिले में बाढ़ से हालत पूरी तरह खराब हो चुकी है, जिले के कई हिस्से पूरी तरह से बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। जिसमें एक बड़ी आबादी प्रभावित है। 


Suggested News