बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बक्सर के बाद अब समस्तीपुर में हैदराबाद जैसी घटना, खेत में मिली महिला की अधजली लाश

बक्सर के बाद अब समस्तीपुर में हैदराबाद जैसी घटना, खेत में मिली महिला की अधजली लाश

SAMASTIPUR : बिहार में हैदराबादजैसी एक दूसरी घटना सामने आई है। मंगलवार को जहां बक्सर में एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ था। वहीं अब दूसरी घटना समस्तीपुर से सामने आई है।

जिले के वारिसनगर में बुधवार को युवती की हत्या कर बदमाशों ने उसका शव जलाने का प्रयास किया। उसकी अधजली लाश गोही दमदारी चौर स्थित तंबाकू के खेत में मिली। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीण जलाने से पहले युवती के साथ दुराचार की आशंका भी जता रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।

बताया जा रहा है कि  किसान खेत जा रहे थे उसी दौरान एक महिला की अधजली लाश पर उनकी नजर पड़ी। महिला की उम्र 26-27 साल के आसपास बताई जा रही है।  जिसके बाद ग्रामीणों की इसकी सूचना पुलिस को दी। 

समस्तीपुर के एसपी विकास बर्मन ने बताया कि महिला के हाथ-पैर रंगे हैं। कलाई में चूड़ियां हैं। इससे उसका शादीशुदा होना प्रतीत हो रहा है। पहचान के लिए तस्वीर सभी जिलों को भेज दी गई है। एफएसएल की टीम बुलाई गई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।



Suggested News