बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद पत्नी कल्पना ने थामी पार्टी की कमान, करने जा रही हैं महारैली

हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद पत्नी कल्पना ने थामी पार्टी की कमान, करने जा रही हैं महारैली

RANCHI : खनन घोटाले में जेल गए झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत  सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अब पूरी तरह से राजनीति में उतरने की तैयारी कर ली है। कल्पना सोरेन राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाली महारैली करने जा रही हैं। जिसके लिए उन्होंने अपनी पार्टी झामुमो के सभी जिलाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है। 

जिलाध्यक्षों की बैठक के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन ने झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं से भी सीधा संवाद किया। कल्पना सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 21 अप्रैल को हमारे महागठबंधन I.N.D.I.A. की महारैली है। इसको सफल बनाने के लिए झारखंड के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष आए हैं। उनसे आग्रह किया है कि इस महारैली को सफल बनाएं।

बेहतर झारखंड बनाने का सपना अधूरा

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन नेझारखंडको बेहतर झारखंड बनाने का सपना देखा था। उनको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया और उनके सपने को बाधित किया गया। झारखंड में संवैधानिक पद पर बैठे हेमंत जी को गिरफ्तार किया गया।

21 को होना है न्याय यात्रा का समापन

बता दें कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से लगातार झामुमो, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का गठबंधन I.N.D.I.A. न्याय यात्रा निकाल रहा है. प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल को इसका समापन भी हो जाएगा. इसके पहले शुक्रवार को रांची में 5 घंटे तक विधायक दल की बैठक हुई थी, जिसमें निर्णय लिया गया कि 21 अप्रैल की महारैली से केंद्र सरकार को एक संदेश दिया जाए।

Suggested News