बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह की छुट्टी के बाद JDU के बदले सुर, भाजपा को लेकर जाहिर की मंशा, कहा - राजनीति में कोई दुश्मन नहीं

ललन सिंह की छुट्टी के बाद JDU के बदले सुर, भाजपा को लेकर जाहिर की मंशा, कहा - राजनीति में कोई दुश्मन नहीं

PATNA : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी से ललन सिंह की छुट्टी होने के बाद बिहार की पूरी राजनीतिक समीकरण बदल गई है। अब तक बिहार में राजद के साथ मिलकर सरकार चला रहे नीतीश कुमार को लेकर कहा जा रहा है कि वह फिर से भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं। ऐसे में अब तक भाजपा के खिलाफ बोल रहे जदयू नेताओं के सुर भी बदल गए हैं। अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर भाजपा पर हमलावर रहे जदयू नेता अब यह कह रहे हैं कि वह अयोध्या जाएंगे। जो कहीं न कहीं भाजपा के साथ जाने को लेकर बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है

आज नई दिल्ली में जिस तरह जदयू की बैठक में ललन सिंह को अध्यक्ष पद की कुर्सी छोड़नी पड़ी। उसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर साफ कर दिया है कि अगर मंदिर के उद्घाटन को लेकर न्योता दिया जाता है तो वह इसमें जरुर शामिल होंगे।

भाजपा के साथ जाने की संभावनाओं को लेकर भी उन्होंने क्लियर कर दिया कि राजनीति में कोई दुश्मन नहीं होता है। केसी त्यागी के इस बयान में यह साफ होता है कि भाजपा अब दुश्मन नहीं रही, जरुरत पड़ी तो साथ जाने में जदयू नेतृत्व परहेज नहीं करेगा।

Suggested News