बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहारशरीफ सदर अस्पताल परिसर में लगी आग, कर्मियों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

बिहारशरीफ सदर अस्पताल परिसर में लगी आग, कर्मियों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

NALANDA : बिहार शरीफ सदर अस्पताल परिसर स्थित ऑक्सीजन प्लांट के पास एनिमल हाउस में गुरुवार की दोपहर अचानक धुआं का गुब्बार उठने लगा। आग की गुब्बार को देख स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। वही मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया।  

सदर अस्पताल डीएस डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया की एनिमल हाउस में सदर अस्पताल के कूड़े कचरे को जमा किया जाता है। इसी कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। एनिमल हाउस के कूड़े की ढेर में आग कैसे लगी यह जांच का विषय है। आग की गुब्बार के लपटे इतनी तेज थी कि आसपास के हरे-भरे पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया। 

अस्पताल उपाध्यक्ष का डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि एनिमल हाउस में डंप किए कचरे को नगर निगम को उठाने के लिए बार-बार कहा जाता है। लेकिन नगर निगम कचरे को उठाता नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आग की लपटों पर काबू पाया गया। जिस जगह पर यह आगलगी की घटना हुई है। उसी जगह पर ऑक्सीजन प्लांट और बड़े जनरेटर भी रखा हुआ है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News