बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NAWADA NEWS : चुनाव हारने के बाद मुखिया समर्थक के घर पर तोड़फोड़, पुलिस ने 19 आरोपियों को किया गिरफ्तार

NAWADA NEWS : चुनाव हारने के बाद मुखिया समर्थक के घर पर तोड़फोड़, पुलिस ने 19 आरोपियों को किया गिरफ्तार

NAWADA : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा पंचायत के परमा गांव में चुनाव हारने के बाद प्रमोद यादव के समर्थक के द्वारा मुखिया दर्शनिया देवी के समर्थक के घर पर तोड़फोड़ करने के साथ दो गाड़ी को आग के हवाले कर जमकर उत्पात मचाया गया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित प्रमोद यादव सहित 19 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। सभी लोगों को जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया है कि प्रमोद यादव को नालंदा से गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ टोटल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी लोगों के द्वारा घर पर चढ़कर तोड़फोड़ व गाड़ी में आगजनी की गई थी। इसी मामले में गिरफ्तार की गई है। बाकी बचे लोगों की भी जल्द ही गिरफ्तार की जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक मुखिया दर्शनिया देवी के समर्थक रामचंद्र महतों के पुत्र पिंटू कुमार ने 36 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामारी कर मुख्य आरोपित सहित 19 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पुछताछ करने में जुटी है। 


नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News