बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

#MeToo अभियान का कार्यस्थल पर दिखा असर, 80 फीसदी पुरुषों ने महिला सहकर्मियों से बनाई दूरी

#MeToo अभियान का कार्यस्थल पर दिखा असर, 80 फीसदी पुरुषों ने महिला सहकर्मियों से बनाई दूरी

NEW4NATION DESK : मीटू अभियान का व्यापक असर कार्यस्थल पर देखने को मिला है।  ‘मीटू’ अभियान के बाद करीब 80 प्रतिशत पुरुष अपनी महिला सहकर्मियों से बातचीत में अधिक सतर्कता बरत रहे हैं। एक ताजा रपट में यह दावा किया गया है। बाजार शोध एवं विश्लेषण कंपनी वेलोसिटी एमआर के अध्ययन में कहा गया है कि आंदोलन का कार्यस्थल पर होने वाली औपचारिक बातचीत पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ा है।

डरने लगे पुरुष

 रिपोर्ट के अनुसार शोध में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई के करीब 2,500 लोगों को शामिल किया गया। इस नये अध्ययन के मुताबिक करीब 80 प्रतिशत लोगों का मानना था कि नौकरी, परिवार की इज्जत जाने और सामाजिक लांछन के भय एवं अविश्वास जैसे कारणों के चलते ही संभवत: पूर्व में पीड़ित इन मामलों की जानकारी नहीं देते थे। लेकिन मीटू अभियान के पुरुषों में खौफ देखा जा रहा है, खासकर कार्यस्थल पर। पुरुष अब महिला सहकर्मी से बाचचीत में अधिक सतर्कता बरत रहे हैं।

संस्था के अध्ययन के मुताबिक- हालांकि ‘मीटू’ के अधिकतर मामले मीडिया-बॉलीवुड उद्योग से देखने को मिले हैं लेकिन लगभग 77 प्रतिशत लोग अन्य उद्योग को भी सुरक्षित नहीं मानते हैं। सर्वेक्षण में करीब 83 प्रतिशत लोगों का मानना था कि मीटू अभियान के दौरान कई गलत आरोप भी लगाये गए।करीब 70 प्रतिशत लोग इस बात से सहमत दिखे कि मामले की जानकारी देने के बावजूद पीडितों को धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।  इसके बावजूद करीब पांच में से चार लोग इस बात को लेकर आशान्वित दिखे कि इस अभियान से कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे। 

Suggested News