मंत्री चंद्रशेखर के बाद अब अनीता देवी का विवादित बयान, कहा- अक्षत वितरण के नाम पर गरीबों का हो रहा है शोषण

मंत्री चंद्रशेखर के बाद अब अनीता देवी का विवादित बयान, कहा-

रोहतास - बिहार सरकार के एक और मंत्री अनीता देवी ने भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अक्षत वितरण पर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि अक्षत वितरण के नाम पर गरीबों का शोषण हो रहा है। घर-घर में अक्षत पहुंचाने के नाम पर गरीबों से उगाही की जा रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि गरीबों के घर आज अक्षत देने की जरूरत नहीं है। उसके जगह पर संविधान की कॉपी देनी चाहिए। ताकि गरीब-पिछले लोग अपना अधिकार को समझें और उसकी लड़ाई लड़े। 

मंत्री अनीता देवी ने डेहरी में सावित्रीबाई फुले के जयंती समारोह में भाषण देते हुए कही की पूरे देश में प्रचार किया जा रहा है कि 22 जनवरी को भगवान श्री राम आएंगे। ऐसा लग रहा है कि इससे पहले भगवान श्री राम धरती लोग पर कभी नहीं आए थे। अब 22 जनवरी को भगवान श्री राम पहली बार आ रहे हैं। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के नाम पर अक्षत वितरण को पाखंड बताया तथा कहा कि इसकी जगह पर संविधान का वितरण होना चाहिए था। अक्षत वितरण के नाम पर गरीबों का शोषण हो रहा है। 

 बता दें कि डेहरी के राजद के विधायक फतेह बहादुर सिंह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने भी विवादित बयान दिया। अब पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनीता देवी का भी बयान हिंदू आस्था पर चोट करने वाला है।