बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी के आने के बाद कबूतर उड़ाने के दिन चले गए, बाज उड़ाने के दिन आए : सुधांशु त्रिवेदी

मोदी के आने के बाद कबूतर उड़ाने के दिन चले गए, बाज उड़ाने के दिन आए : सुधांशु त्रिवेदी

PATNA :  भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित ‘हमारे सपनों के भारत’ विषयक परिचर्चा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व ख्यात विद्वान सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी के आने के बाद भारत को सॉफ्ट स्टेट वाली छवि दूर हुई और कबूतर उड़ाने के दिन गए तथा बाज उड़ाने के दिन आए। उड़ी के बाद बालाकोट भी हुआ और घर में घुस कर आतंकियों का सफाया भी किया गया। भारत ने तय किया और हुर्रियत तथा पाकिस्तान से बात करना बंद किया तथा अपनी कुटनीति से हुर्रियत जैसे संगठन को आतंकवादी घोषित कराया।

 श्री त्रिवेदी ने कहा कि इस महीने में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के नव्य, भव्य मंदिर में उनकी प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है। यह वह स्थान है जहां कभी भारत का स्वर्णीम काल था। आज हम दुनिया के सबसे युवा देश है तो सबसे पुरातन सभ्यता भी है। आज मोदी के काल में उसी स्थान से एक लहर उठी है जहां से भारत पूरी दुनिया में प्रतिष्ठापित होगा

 उन्होंने कहा कि दरअसल 2014 में मोदी को जो जनादेश मिला वह भारत के नव अभ्युदय के लिए था। मोदी को मिले जनादेश के बाद इंग्लैंड के एक अखबार ने अपनी सुर्खिया बनाते हुए लिखा था कि यह भारत की दूसरी आजादी है। अखबार ने ऐसा इसलिए लिखा कि पहली बार भारत की सम्पूर्ण सत्ता एक ऐसे हाथ में आई थी, जिसका ब्रिटिश उपनिवेषवाद से कोई रिश्ता नहीं था। सरकार की विभिन्न योजनाओं से विगत के 10 वर्षों में न केवल भारत का आत्मसम्मान बढ़ा है बल्कि आज भारत एक नई उड़ान की ओर अग्रसर है।

Suggested News