बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शेखपुरा के बाद बेगूसराय में अपराधियों ने दिया बड़ी लूट को अंजाम, दुकानदार को गोली मारकर जेवरात लूटे

शेखपुरा के बाद बेगूसराय में अपराधियों ने दिया बड़ी लूट को अंजाम, दुकानदार को गोली मारकर जेवरात लूटे

BEGUSARAI: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीते दिन शेखपुरा में अपराधियों ने एक बैंक में 2 करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं एक बार फिर अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी अनुसार बेगूसराय में बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं इस लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दुकानदार को गोली मार दी है। वहीं लूट की घटना कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। 

दरअसल, घटना शहर के बीचो-बीच जीडी कॉलेज के पास हुई है। रतनपुर थाना के जीडी कॉलेज के पास प्रसिद्ध रतन मंदिर आभूषण दुकान की घटना बताई जा रहा है। साथ ही एक युवक को गोली मारकर सोना लूट फरार हो गए हैं। घटना गुरुवार साढ़े बारह बजे का है। बताया जा रहा कि ग्राहक बनकर चार बदमाश सोने की दुकान में घुस गए थे। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से करीब 4 से 5 करोड़ की सोने की लूट की है। हालांकि इसका आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

वहीं सोना दिखाने के दौरान एक स्टाफ उलाव निवासी मनीष कुमार को पेट में गोली मारकर सोना लूट लिया। स्टाफ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दुकान में लगे सायरन बजने से चारों बदमाश भाग निकले। मौके से एक खोखा भी बरामद किया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मौके पर एसपी योगेन्द्र कुमार और डीएसपी अमित कुमार पहुंचकर मामले की जांच की। सभी बदमाशों की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलहाल इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।


Suggested News