बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डीएम के सख्त आदेश के बाद देर रात पहुंचे अस्पताल के सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारी, रैन बसेरा को डेंगू वार्ड में किया गया तब्दील

डीएम के सख्त आदेश के बाद देर रात पहुंचे अस्पताल के सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारी, रैन बसेरा को डेंगू वार्ड में किया गया तब्दील

NAWADA : नवादा में लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। अब डेंगू की रोकथाम के लिए सदर अस्पताल में एक नया प्लान तैयार किया है। अब रैन बसेरा को ही डेंगू वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। नशा मुक्ति वार्ड को डेंगू वार्ड बनाया गया था लेकिन बेहतर व्यवस्था नहीं रहने के कारण मरीजों वह मरीज के परिजन के द्वारा सिस्टम के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश दिखाया गया था। 

दरअसल, नशा मुक्ति वार्ड को डेंगू बाद बनाया गया तो वहां लचर व्यवस्था देखने को मिला जहां लोगों को पंख नहीं मिल पाया लोगों को बेहतर साफ सफाई हुआ बाथरुम की सुविधा नहीं मिल पाया। इसी को देखते हुए डीएम के आदेश पर रैन बसेरा को डेंगू बाद में तब्दील करने का आदेश जारी किया गया है। और डीएम का सख्त आदेश पर आधी रात में बैठकर नवादा की सिविल सर्जन उपाधीक्षक हेल्थ मैनेजर वह डीपीएम सभी लोग आधी रात पूरे वार्ड को दुरुस्त करने का काम किया है। 

बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए पूरे शहर में डीएम के आदेश पर फागिंग की गई है।  जहां पर प्रत्येक घर में लार्वा नष्ट करने के लिए सफाई अभियान के साथ फॉगिंग की जाएगी। नवादा में लगातार आंकड़ा बढ़ते जा रहा है। और इसी को लेकर अब डीएम के सख्त आदेश के बाद आधी रात में ही रैन बसेरा को 10 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। 

बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं मिलने के कारण लगातार डीएम को शिकायत मिला और शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की गई। और बैठक में डीएम ने सख्त आदेश स्वस्थ व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दिया है। मरीज को एयर कंडीशन की सुविधा नहीं मिली, मरीज को पंखा की सुविधा नहीं मिली, मरीज को पानी की सुविधा नहीं मिली>

 वही बाथरूम की स्थिति भी नहीं मिली जिसके कारण ही लोगों में आक्रोश देखने को मिला और मरीज के परिजन के द्वारा इस पूरे मामला पर जमकर बवाल काटा गया था। दिया आशुतोष कुमार वर्मा के आदेश के बाद व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।

Suggested News