14 साल की बच्ची से निर्मम हत्या के बाद परिजनों से मिले बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष, बोले- बिहार को सीरिया बना दिया है...

14 साल की बच्ची से निर्मम हत्या के बाद परिजनों से मिले बिहार

MUZAFFARPUR : जिले के पारु थाना के लालू छपरा में 14 साल की बच्ची से निर्मम हत्या के बाद आज बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष आदित्य पासवान ने उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा जिस तरह से इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया, उसके बाद लगता है कि हम बिहार नहीं भारत नहीं सीरिया या किसी अन्य देश में है जहां इस तरह से हत्याओं की  हम खबर सुनते रहे हैं। 

इस दौरान अपराधियों ने पहले  इस 14 वर्ष की बच्ची की हत्या निर्ममता से की गई , उसके स्तन काट दिए गए उसके सिर में चाकू मारा गया उसके गुप्तांगों पर बुरी तरह से चाकू से प्रहार किया गया और उसका गला काट दिया गया। लेकिन आरोपी अभी तक फरार हैं। 

आज मैंने पीड़ित परिवार से मुलाकात करके सांत्वना दी और पूरा आश्वासन दिया है कि इस लड़ाई को न्याय मिलने तक जारी रखूंगा। पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले , पीड़ित परिवार को सुरक्षा मिले इसके लिए प्रशासन से मैने बात किया और प्रशासन की तरफ से आश्वासन तो मिला है कि जल्द से जल्द अपराधी की गिरफ्तारी की जाएगी और पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलेगा ।

आदित्य पासवान ने कहा कि अगले 2 दिनों में अपराधी गिरफ्तार नही हुए तो न्याय के लिए सड़क के जबरदस्त आंदोलन होगा।