बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नागालैंड में बिहार के 4 मजदूरों की मौत के बाद परिजनों को सौंपे गए शव, शाम तक डीएम ने सहायता राशि दिलाने का दिया भरोसा

नागालैंड में बिहार के 4 मजदूरों की मौत के बाद परिजनों को सौंपे गए शव, शाम तक डीएम ने सहायता राशि दिलाने का दिया भरोसा

KATIHAR : जिले के कोढा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के ग्राम रजीगंज के चार मजदूर की मौत शनिवार की सुबह नागालैंड के दीमापुर जिले में सात माइल स्थान के समीप सड़क दुर्घटना में हो गई थी। बताया गया की सभी मजदूर नागालैंड के दीमापुर में मजदूरी कर रहे थे। सभी का शव कल देर शाम कटिहार पहुंच गया और मृतकों के परिजनों को शव भी सौप दिया गया है। 


इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मृतकों के आश्रितों को दो दो लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा किया है। साथ ही राज्यपाल फागू चौहान और उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने भी मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। जिलाधिकारी उदयन मिश्रा ने बताया कि मृतकों में पंकज कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता राम सागर महतो, शिवनंदन कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता ओमप्रकाश महतो, संजय कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता धर्मदेव चौधरी तथा रघुवंश कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता नागेश्वर महतो शामिल है। 

कल देर शाम  तक मृतकों के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया की मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता की जायेगी। उन्होंने बताया कि आज शाम तक मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपया सहायता राशि दिया जाएगा। इसको लेकर सारी सरकारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News