BHAGALPUR : भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया। यहां तक समाचार संकलन करने पहुंचे पत्रकारों ने जो वीडियो बनाया। उसके साथ गाली गलौज करने लगे और देख लेने की धमकी दी।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बड़ी खंजरपुर के रहने वाले पचासी वर्षीय तेवर यादव बताये जा रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक तेवर यादव हार्ट के मरीज बताये जा रहे हैं। इलाज कराने के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल आये थे। उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत होने पर तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया, लेकिन 10 मिनट के अंदर उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है की वे आज दोपहर एक बजकर के 5 मिनट पर अस्पताल में भर्ती हुए थे और उन्होंने 1:20 में दम तोड़ दिया। हालांकि अस्पताल प्रशासन के कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराकर परिजन को वापस भेज दिया। इधर ऐसी घटनाओं से नर्स में काफी डर बनी हुई है।अस्पताल परिसर के अंदर अपनी सुरक्षा को लेकर मांग कर रही हैं। नर्सों ने कहा की उनके साथ आये दिन इस तरह की घटना होती है।
भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट