बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया में हार के बाद जदयू में आंतरिक कलह शुरू, पार्टी से निष्कासित होने के बाद मीडिया के सामने जदयू के प्रदेश महासचिव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए कही यह बात

पूर्णिया में हार के बाद जदयू में आंतरिक कलह शुरू,  पार्टी से निष्कासित होने के बाद मीडिया के सामने जदयू के प्रदेश महासचिव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए कही यह बात

PURUNIA : पूर्णिया नगर निगम के महापौर विभा कुमारी के पति जदयू के प्रदेश महासचिव जितेंद्र यादव को जदयू से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने पर आज जितेंद्र यादव ने पूर्णिया के पूर्व सांसद व लोकसभा प्रत्याशी संतोष कुशवाहा पर कई गंभीर आरोप लगाया। प्रेस वार्ता कर जितेंद्र यादव ने कहा कि संतोष कुशवाहा के कहने पर पार्टी ने बिना उनका पक्ष जाने उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना अभिभावक मानते हैं। उनसे मिलकर सारी बातें बताएंगे। उनका जो भी निर्णय होगा वह मुझे मान्य होगा

जितेंद्र यादव ने कहा कि मैंने 10 साल से भी ज्यादा जदयू के लिए दिन रात काम किया, उस पार्टी ने मुझे एक बार भी अपना पक्ष रखने के लिए मौका नहीं दिया, यह आंतरिक लोकतंत्र नहीं होने का प्रमाण है। पूरा शहर जानता है कि मुझे जब-जब बुलाया गया मैं पार्टी के लिए मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि संतोष कुशवाहा अपने हार के लिए खुद जिम्मेदार है । वह 10 सालों तक कभी जनता के संपर्क में नहीं रहे। वह खुद और उनके 15 समर्थक सिर्फ ठेकेदारी करते रहे। जिस कारण उनकी हार हुई है और इस हार के लिए उसे बली का बकरा बना कर हलाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री को भ्रमित कर यह कार्रवाई की गई है। अब सीधे मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात करेंगे।

बता दें कि पूर्णिया लोकसभा सीट पर जदयू की तरफ से संतोष कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया था, जहां उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पप्पू यादव से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद संतोष कुशवाहा ने स्थानीय नेताओं पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था।

REPORT - ANKIT KUMAR JHA

Suggested News