बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

युवक के लापता होने के बाद दो गुटों में हुई पत्थरबाजी, राजधानी पटना के इस इलाके में बीती रात खूब हुआ हंगामा

युवक के लापता होने के बाद दो गुटों में हुई पत्थरबाजी, राजधानी पटना के इस इलाके में बीती रात खूब हुआ हंगामा

PATNA :  राजधानी में दो गुटों के बीच अचानक पत्थरबाजी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के पहाड़पुर इलाके का बताया गया है। जहां बीती रात पत्थरबाजी की घटना हुई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं सूचना के बाद हालत को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लड़का शुक्रवार के दिन से लापता है जिसके बाद आस पड़ोस में रहने वाले लड़का पक्ष  की ओर से लड़की पक्ष के घर पर पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया जा रहा है
 बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के मामले से ये सारा विवाद खड़ा हुआ है जिसमे इलाके के रहने वाले स्थानीय लोगो के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इस दौरान एक गुट के लोगों ने पहाड़पुर के पास स्थित मंदिर में भी पत्थरबाजी की है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा लड़की पक्ष के घर पर पत्थर बाजी की गई जिसके बाद इलाके में विवाद बढ़ गया आनन फानन में सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जहाँ मामला बिगड़ता देख अतिरिक्त बालो को बुलाया गया। 

हालाँकि भारी पुलिसबलों की तैनाती ने मामलो को आगे नहीं बढ़ने दिया और स्थिति को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले लिया है, फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।


Suggested News