बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी तय होने के बाद युवक की हो गई लड़की से आंखें चार, मिली ऐसी ‘सजा’ जो जीवन भर के लिए बन गया सबक

शादी तय होने के बाद युवक की हो गई लड़की से आंखें चार,  मिली ऐसी ‘सजा’ जो जीवन भर के लिए बन गया सबक

नवादा. विवाह तय होते ही लड़की से मुलाकात और इजहारे प्यार करने एक लड़के लिए अजीबोगरीब तरीके से भारी पड़ गया. नवादा में कुंजैला गांव में एक अजीब वाकया देखने को मिला है. यहां शादी से पहले लड़की के गांव आए युवक की ग्रामीणों ने अजीब सजा दी यानी उंसी देवी मंदिर में शादी करा दी. इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष ने वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया.

बताया जाता है कि कुंजैला गांव निवासी और पेशे से मकान पेंटर सिद्धेश्वर प्रसाद की पुत्री आरती कुमारी की शादी हिसुआ थाना क्षेत्र के मनमा गांव निवासी सुनील प्रसाद के पुत्र कुंदन कुमार से तय हुआ था। शादी एक मार्च को होनी थी। परंतु इसी बीच लड़का बराबर लड़की के गांव आने लगा और अपनी होने वाली पत्नी से मिलने चला आता था। यह बात लड़की के परिजन को नागवार गुजर रही थी। आदत से लाचार युवक होने वाली पत्नी से मिलने चला आया। तब लड़की के पिता ने लड़के के पिता और उसके अन्य संबंधियों को बुलाया और गांव वालों के सहयोग से गांव के देवी मंदिर परिसर में दोनो की शादी करा दी गई। 

इस शादी की आसपास के इलाके में खूब चर्चा हो रही है। वही बताया जाता है कि दोनों के माता-पिता इस शादी समारोह में शामिल हुए और सभी लोगों ने मिलकर दोनों की विवाह संपन्न करा दिए जिसके बाद लड़की अपने ससुराल चली गई। गांव के लोगों ने कहा कि अक्सर युवक शादी लगने के बाद लड़की से मुलाकात करने के लिए गांव चला आता था। अंत में आकर गांव के लोगों ने युवक को मंदिर में ही विवाह संपन्न करा गया। 

वही लड़की और लड़का ने कहा कि हम लोग काफी खुश हैं. हम लोग चाह रहे थे तो काफी दिन शादी का बीत रहा है। मिलने आते थे शादी आज होता या कल होता शादी तो होनी ही थी. अब विवाह हो गया तो हम लोग खुश हैं. 


Suggested News