बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला की हत्या कर लाश फेंक दिया, दुष्कर्म की जताई जा रही है संभावना, शव बरामदगी के बाद जांच में जुटी पुलिस

 महिला की हत्या कर लाश फेंक दिया, दुष्कर्म की जताई जा रही है संभावना, शव बरामदगी के बाद जांच में जुटी पुलिस

KATIHAR : कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के विसरिया पंचायत में अहले सुबह पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है ,पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

 घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अहले  सुबह विसरिया पंचायत के ग्रामीणों को एक महिला का शव मिला जिसे देखने के बाद पुलिस को सूचना दिया गया। जानकारी के अनुसार महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

 फिलहाल पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम चलेगा कि महिला की मौत किस प्रकार हुई है और क्या उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर फेंक दिया गया है।


Suggested News