बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तीन साल बाद आज होगा IPL का मेगा ऑक्शन, 590 क्रिकेटरों के लिए 10 फ्रेंचाइजियों के बीच लगेगी बोली

तीन साल बाद आज होगा IPL का मेगा ऑक्शन, 590 क्रिकेटरों के लिए 10 फ्रेंचाइजियों के बीच लगेगी बोली

BANGLURU : दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग का दर्जा रखनेवाले आईपीएल के लिए आज से मेगा ऑक्शन शुरू हो रहा है। इस मेगा ऑक्शन के लिए 590 खिलाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं। जिसके लिए 10 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच बोली लगाई जाएगी। मेगा ऑक्शन का आयोजन बंगलुरू में किया जाएगा। अब इंतजार इस बात का है कि किस खिलाड़ी पर पैसों की बरसात होगी। 

आईपीएल का मेगा ऑक्शन अंतिम बार 2018 में किया गया था। उस समय आठ टीमों ने बोली में हिस्सा लिया था। अब तीन साल बाद हो रहे मेगा ऑक्शन में टीमों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। ऐसे में ऑक्शन में शामिल किए गए खिलाड़ियों के लिए अधिक मौके होंगे इस लीग का हिस्सा बनने का। 

ऑक्शन में सबसे पहले 10 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इसके बाद बाकी खिलाड़ियों की नीलामी होगी। मार्की खिलाड़ियों की सूची में चार भारतीय खिलाड़ियों को रखा गया है। वहीं, छह विदेशी खिलाड़ी भी हैं। इन सभी खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगना तय माना जा रहा है। जिन 10 खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है, उसमें शिखर धवन, मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, आर. अश्विन, फाफ डु प्लेसिस, डेविड वार्नर, पैट कमिंस, क्विंटन डिकॉक, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट शामिल हैं। 

33 क्रिकेटर प्लेयर हुए रिटेन

IPL 2022 के लिए 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। 8 टीमों ने 27 खिलाड़ियों को रीटेन किया है। वहीं, 2 नई IPL टीमों ने 6 खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। केएल राहुल को लखनऊ ने 17 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ा है। देखना है कि आज होने वाले ऑक्शन में केएल राहुल से ज्यादा किसी खिलाड़ी को पैसे मिलते हैं या नहीं। 10 टीमों ने मिलकर 33 खिलाड़ियों पर कुल 338 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

490 खिलाड़ियों में इन देशों के क्रिकेटर शामिल

नीलामी में 370 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 14 देशों के 220 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के 47 खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के 34 खिलाड़ी, साउथ अफ्रीका के 33 खिलाड़ी, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के 24-24 खिलाड़ी, श्रीलंका के 23 खिलाड़ी, अफगानिस्तान के 17 खिलाड़ी, बांग्लादेश और आयरलैंड के 5-5 खिलाड़ी, नामीबिया के 3, स्कॉटलैंड के 3 और नेपाल, यूएसए और जिम्बॉम्बे के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।


Suggested News