बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महंगाई से टमाटर के लाल होने के बाद अब प्याज़ लायेगा आँखों में आंसू ! जानिए कब तक होगी कीमतों में बढ़ोतरी

महंगाई से टमाटर के लाल होने के बाद अब प्याज़ लायेगा आँखों में आंसू ! जानिए कब तक होगी कीमतों में बढ़ोतरी

DESK: टमाटर की बढ़ती कीमत के बीच अब प्याज भी महंगाई के रंग में रंगने वाला है। जानकारी अनुसार जल्द ही प्याज आम लोगों की आंखों से महंगाई का आंसू निकालेगा। अब तक प्याज किसानों को रुला रहा था। वहीं अब प्याज की कीमत भी सातवें असमान को छूने को तैयार है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अगस्त के अंत तक प्याज की कीमतों के बढ़ने की संभावना है।

दरअसल, बारिश के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इस साल जनवरी-मई की अवधि के दौरान प्याज की कीमतों में गिरावट से उन उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली, जो काफी महंगे अनाज, दालों और अन्य सब्जियों की खरीद कर रहे थे। हालांकि इससे प्याज़ किसानों को नुकसान हुआ और इसका असर बुवाई पर भी पड़ा। वहीं अब प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

बता दें कि, एक रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि आपूर्ति में संभावित कमी के कारण सितंबर की शुरुआत में खुदरा बाजार में प्याज की कीमतें 60-70 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, अक्टूबर में आपूर्ति में सुधार होने से कीमतों में कमी आ जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि असामान्य मौसम की स्थिति ने पारंपरिक आपूर्ति को बाधित कर दिया है। प्याज की कीमतें फिलहाल 30 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास हैं।

वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, उच्च तापमान के कारण फरवरी में प्रमुख उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र (कुल हिस्सेदारी का 49 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (22 प्रतिशत), और राजस्थान (6 प्रतिशत) में रबी की फसल जल्दी पक गई। वहीं मार्च में बिन मौसम बारिश ने प्याज की किमतों में प्रभाव डाला। जिससे प्याज की कीमत घटकर 15 रुपए तक आ गई थी। वहीं अब एक बार फिर प्याज की कीमतों में बढ़ावा होने वाला है। हालांकि, अक्टूबर तक प्याज की कीमतों में गिरावट आ जाएगी। 

Suggested News