बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पत्नी के मौत के बाद पति शव को छोड़कर हुआ फरार, ससुराल वालों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

पत्नी के मौत के बाद पति शव को छोड़कर हुआ फरार, ससुराल वालों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

BHAGALPUR : जिले के जीछो गांव की रहने वाली प्रमिला देवी की जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद पति सहित ससुराल वाले महिला का शव छोड़कर वहां से फरार हो गए।


वही महिला के परिजनों का आरोप है कि पति के द्वारा उसे जहर खिला कर उसकी हत्या की गई है। परिजनों का आरोप है कि पति बृजेश दूसरी लड़की से संबंध रख रहा था, और इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। 

इसी क्रम में उसकी जहर खिलाकर हत्या की गई है। मृतका की शादी 2010 में बृजेश के साथ हुई थी। जिसके बाद से ही बराबर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। वही मृतका की एक बेटी भी है। परिजनों के द्वारा पति और ससुराल वालों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News