बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

SUPAUL NEWS : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SUPAUL NEWS : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SUPAUL : जदिया एनएच 327 ई मुख्य मार्ग में बघैली नहर के पास साइकिल से घर लौट रहे एक युवक की अज्ञात वाहन से कुचलने से मौके पर मौत हो गई। घटना गुरुवार की रात की है। सुनसान जगह पर हुए इस दर्दनाक मौत की जानकारी पुलिस को तब मिली जब पुलिस उस दिशा में गश्ती कर आ रहे थे। उसी दौरान सड़क किनारे उसका पड़ा शव देखा। पुलिस आनन फानन में घटना की पड़ताल करते हुए लावारिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई और शुक्रवार की सुबह उसे पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया। 

साथ ही पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई है। बाद में मृतक की पहचान कोरिया पट्टी पश्चिम पंचायत के खुंट वार्ड 8 निवासी छेदी मुखिया का 35 वर्षीय पुत्र अरुण मुखिया के रूप में हुई। बताया जाता है कि मृतक टेंट में काम करने के लिए अररिया जिला के भरगामा थाना क्षेत्र के खोजरी गांव गया था। जहां से वह रात को साइकिल से घर लौट रहा था। 

इसी दौरान बघैली नहर से 200 मीटर पुरब वह किसी अज्ञात वाहन के चपेटे में आ गया और उससे कुचल कर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। उधर शव की पहचान हो जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

सुपौल से पप्पू आलम की रिपोर्ट 

Suggested News