बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला अत्याचार के खिलाफ दिल्ली में इस दिन होगा AIPWA का नौवां राष्ट्रीय सम्मेलन, महासचिव ने पूरे देश से 10 लाख महिलाओं को जोड़ने का रखा लक्ष्य

महिला अत्याचार के खिलाफ दिल्ली में इस दिन होगा AIPWA का नौवां राष्ट्रीय सम्मेलन, महासचिव ने पूरे देश से 10 लाख महिलाओं को जोड़ने का रखा लक्ष्य

DARBHANGA:  30 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023 तक दिल्ली में ऐपवा के नौवें राष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है। जिसकी सफलता को लेकर ऐपवा जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी उपस्थित हुई। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मीना तिवारी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के शासन काल में महिलाओं पर हमला और हिंसा बढ़ी है। 

वहीं उन्होंने कहा कि जिस तरह महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है और उसके दोषियों को बचाया जा रहा है। मणिपुर में औरतों को जिस प्रकार नंगा करके घुमाया गया। लेकिन इस देश के प्रधानमंत्री ने नारा तो दिया था कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। लेकिन जब बेटियों पर अत्याचार होता है तो वह चुप्पी साध लेते हैं और एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। इससे हम समझ सकते हैं कि यह सरकार महिलाओं के साथ किस तरह का व्यवहार करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ हम देखते हैं कि रसोई गैस की कीमत और अन्य समानो की कीमत आसमान छू रही है। आज शिक्षा इतनी महंगी हो गई है की लड़कियां पढ़ाई छोड़ रही हैं। क्योंकि कॉलेज की पढ़ाई अब गरीब घर की बेटियों के लिए संभव नहीं है। इन तमाम मुद्दों को लेकर गांव-गांव में हमारी बैठकर चल रही है। महिलाओं के अंदर गुस्सा है कि मोदी ने वोट तो हमारा लिया पर काम बड़े-बड़े उद्योगपति एवं पूंजी पतियों का कर रहे हैं और गरीबों का कोई काम नहीं हो रहा है।

राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि पूरे देश में 10 लाख महिलाओं को अपने संगठन में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस सदस्यता के बाद ही दिल्ली में हमारा कार्यक्रम होने जा रहा है। इसमें देश की जानी मानी हस्ती शामिल होंगी। वैसी महिला पत्रकार, महिला संस्कृति कर्मी, महिला बुद्धिजीवी सहित तमाम महिलाएं शामिल होगी। जो मोदी के शासन में उत्पीड़न की शिकार हुई है। जो मोदी के शासनकाल में अत्याचार हुए हैं। उनके खिलाफ आवाज उठाई हैं। वैसे नारी शक्ति इस कार्यक्रम में भाग लेने जा रही है।

Suggested News